ब्यावरा देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावरा शहर के गुना बायपास पर बीती रात को अज्ञात पिकअप की टक्कर से महाकाल ट्रैवल्स संचालक कान्हा यादव की मौत हो गई। इसकी बात पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।