जसराना: सुभाष चौराहे पर अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत पर पहुंचे भाजपा विधायक के साथ ठेकेदारों ने की अभद्रता
थाना टूंडला क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत पर पहुंचे भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के साथ ठेकेदारों ने न केवल अभद्रता की बल्कि उन्हें धमकी भी दी। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई तो वहीं पुलिस ने मामले को शांत कराया। विधायक ने डीएम से मामले की शिकायत की है।