खिलचीपुर में बाइक चोरी करते पकड़े गए युवक को गाड़ी मालिक ने करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए रोका। मोड़ पर गिरने के बाद आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे घटनास्थल पर लाकर लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोपी राजस्थान से आए थे।सेमली लोड़ां गांव निवासी बद्रीलाल तंवर (25) अपने दोस्त सूरज तंवर (18) के साथ मजदूरी के लिए खिलचीपुर आए थे।