रामपुर: कोसी पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल, बाइक के उड़ गए परखच्चे
Rampur, Rampur | Nov 13, 2025 थाना सिविल लाइन क्षेत्र की कोसी नदी पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई साथ ही बाइक के पीछे बैठा युवक घायल है। घायल को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर ट्रीटमेंट के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। घटना गुरुवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।