पंचकूला: सेक्टर 1 में 5वें चित्र भारती फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने युवाओं का सेशन कर दिए टिप्स
सेक्टर एक रेड बिशप में 5वें चित्र भारती फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आज एक सेशन कर युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के द्वारा हिस्सा लिया गया और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने युवाओं को टिप्स दिए और साथ ही अपना अनुभव भी साझा किया।