ज्ञानपुर: मानिकपुर स्थित मोरवापुल के पास खनन में लगी ट्रैक्टर हुई अनियंत्रित, 20 फीट खड्डे में गिरी, चालक समेत दो को आई हल्की चोट
भदोही जनपद के मानिकपुर स्थित मोरवापुल के निकट शुक्रवार को मिट्टी खनन में लगी एक ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी और ट्रैक्टर पलट गई। चालक सहित उस पर बैठे दो अन्य को हल्की चोटें आई। रैमलपुर निवासी मंजय 30 वर्ष ट्रैक्टर को लेकर मोरवापुल के दक्षिणी तरफ जा रहा था। जिसपर उसी गांव का अभिषेक 18 वर्ष व एक अन्य युवक सवार था।