बासोदा: बासौदा के सिविल अस्पताल के पास बरसात के पानी की निकासी को लेकर आरोपी ने युवक के साथ की मारपीट।
आज मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के सिविल अस्पताल के पास बरसात के पानी की निकासी को लेकर आरोपी द्वारा युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बरसात के पानी की निकासी फरियादी युवक के घर की ओर कर रहा था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने युवक के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की है