बासोदा: बनवा जागीर व साहबा में तेज़ बारिश से घरों में घुसा पानी, स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की शिकायत
बासोदा जनपद पंचायत क्षेत्र के बनवा जागीर और साहबा में रविवार को झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से बस्ती में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी आ गया। पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बस्ती जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्या जिम्मेदार अधिकारीयो को बतलाई इस पर उन्होंने जल्द ही जल निकासी करने का आश्वासन दिया है।