घटना गड़ाघाट गांव की है जहाँ पर बीती शाम मृतक मोहन सिंह यादव खेत मे फसल को पानी दे रहे थे,उसी समय उनको करेंट लग गया,जानकारी के अनुसार मृतक के छोटे बेटे ने फोन लगाया और कोई उत्तर ना मिलने पर वह खेत पहुचा तो देखा मृतक मोहन सिंह यादव खेत मे पड़े हुए थे और करेंट को डोरी हाथ पर थी,तुरंत आसपास खेत मे काम कर रहे लोग मौके पर पहुचे और उन्हें आसप्तल लाया गया।