ग्राम डोंगाढकेल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। कथा स्थल पर छाया विधायक महेश साहू ने सहभागिता की, व्यास पीठ का दर्शन कर श्रीकृष्ण कथा का श्रवण किया और आयोजन की सराहना करते हुए ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।