बीघापुर: ओसिया-टेढा मार्ग पर महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा
Bighapur, Unnao | Dec 30, 2025 बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के ओसिया टेढा मार्ग पर तकिया मेला से सवारियां लेकर लौट रहा ई- रिक्शा पलट गया है। मंगलवार शाम करीब 05 बजे ओसिया टँकी के पास बाइक को ओवर टेक करने के चक्कर मे 06 महिला सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया जिसमें 03 महिलाए स्थानीय लोगो के मुताबिक घायल हो गयी है। जिनको एम्बुलेंस से 100 शैया अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।