तानसेन: महंत राम गिरि महाराज के कथित विवादित बयान का मामला पकड़ा तूल शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाली रैली
Tansen, Gwalior | Aug 20, 2024 महंत रामगिरी महाराज के कथित विवादित बयान का मामला तूल पकड़ रहा है। शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने एक रैली निकालकर अपनी कड़ी नाराजगी जताते हुए एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही नासिक पुलिस कमिश्नर से महंत रामगिरी महाराज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।