मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में बाइक सवार चाचा-भतीजे को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा थाना क्षेत्र के नगला मनिहार निवासी राजीव पुत्र पहलाद अपने भतीजे अनुराग को बाइक से लेकर फर्दपुर अपनी दुकान पर जा रहे थे। तभी दुकान के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। जिससे राजीव और भतीजा अनुराग दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।