बिसौली: बगरेन कस्बा के पास छोटे हाथी वाहन ने थ्री व्हीलर टेंपू को मारी जोरदार टक्कर, थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Feb 28, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरेन के पास शनिवार को शाम 6:00 बजे करीब छोटा हाथी वाहन ने थ्री व्हीलर टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कैलाश पुत्र विहारी लाल निवासी ग्राम धर्मपुर थाना बिसौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाश आंवला की तरफ से आ रहे थे, तभी हादसा हो गया।