समस्तीपुर कर्पूरीग्राम थानाक्षेत्र के चांदोपट्टी मोहल्ला स्थित समस्तीपुर ताजपुर मार्ग में बाइक की ठोकर से आज एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान 60 वर्षीय बिमला देवी के रूप में बताई गई है, जो चांदोपट्टी वार्ड 1 निवासी भोला साह की पत्नी है. घटना के संदर्भ में मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम बिमला देवी अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थी.