कोटा: बेलगहना आशा साड़ी सेंटर में घुसा विषैला सांप, संचालक ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
Kota, Bilaspur | Aug 29, 2025 वि खं कोटा के बेलगहना स्थित आशा साड़ी सेंटर में एक विषैला सांप घुसने से मौजूद दर्जनों वर्करों एवं ग्राहक घबराकर इधर-उधर हो गए। ऐसे में दुकान संचालक पाटकर ने हिम्मत दिखाते हुए पाइप और बोरी की मदद से सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ा। स्थानी लोगों के अनुसार दुकान संचालक द्वारा कई बार आनेको विषैले सांपों का रेस्क्यू कर सांपों का जान बचाई है।