लखनादौन: लखनादौन शहर के मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग से यातायात में हो रही असुविधा
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर में इन दिनों ग्यारस का मेला भरा हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आवाजाही अधिक है। तो वहीं प्रशासन द्वारा स्थाई पार्किंग की व्यवस्था नहीं किए जाने की वजह से लोगों को जहां-तहां अपने वाहन खड़े करते देखा जा सकता है। जिससे आवा गमन में असुविधा हो रही है।