बदायूं: भुंडी गंगा घाट पर गंगा में डूबने से किशोर की मौत, तैरता हुआ शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Budaun, Budaun | Jun 6, 2025 बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के भुंडी गंगा घाट पर किशोर गंगा में नहाने लगा तभी अचानक गहरे पानी में चला गया जिसमें डूबकर किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार प्रातः गंगा में तैरता हुआ किशोर का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक शहवाज पुत्र जावेद भुंडी गांव का निवासी है।