धनौरा: जहरीले प्रदूषित पानी से किसान परेशान, गजरौला हाईवे पर चल रहा धरना प्रदर्शन
जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह खड़गवंशी ने कहा कि जब सारी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी तो भारतीय किसान यूनियन भाकियू संयुक्त मोर्चा कैमिकल युक्त मिलावटी जल के मुद्दे पर शहबाजपुर डोर में किसानों की आवाज़ बुलंद करने के लिए धरने पर बैठा हुआ था। और आज़ लोहड़ी पर्व पर भी खुले आसमान में डटा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मौसम के खिलाफ़ आंदोलन नहीं है।