हाथरस: गांव बनबारीपुर में खौलते दूध से झुलसकर मासूम बच्चा घायल, परिजन ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, अलीगढ़ रेफर
जनपद हाथरस के गाँव बनबारीपुर मे खौलते हुए दूध से झुलसकर 4 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में मासूम बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। कॉल करने के बाद भी काफी देर तक एम्बुलेंस नही आई।