मयूर विहार: मयूर विहार :- कोंडली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने निकाला मशाल जुलुस और कैंडल मार्च
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी विधानसभा में रविवार देर शाम मशाल जुलुस और कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. कोंडली विधानसभा में निकल गए मसाल जुलूस में विधायक व पूर्वी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार शामिल हुए.