रामपुर: बरेली गेट के पास हुड़दंग कर रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
Rampur, Rampur | Oct 8, 2024 बरेली गेट के पास हुड़दंग कर रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार रात्रि 10:30 बजे पुलिस को हुड़दंग करने की सूचना मिली, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल ले गई जहां पर चारों का मेडिकल कराया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी ।