गुना नगर: भगत सिंह कॉलोनी के पीछे तालाब पर प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
गुना के कैंट थाना क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी के पीछे तालाब पर गौरव रघुवंशी नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक उकावद गांव से गुरुवार को आया था। शुक्रवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर निजी अस्पताल से भोपाल रेफर किया था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्ट मार्टम करा कर शव परिजनो को सौंपा, मामला जांच में लिया है।