लोहरदगा: लोहरदगा में हो रहे हैं विभिन्न आयोजनों में सांसद सुदर्शन भगत हुए शामिल, कारसेवकों को किया सम्मानित
लोहरदगा में हो रहे हैं विभिन्न आयोजनों में सोमवार को सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए साथ ही उन्होंने महावीर चौक में कारसेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते हुए खुशियां मनाई पूजा पाठ किया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की सांस्कृतिक एवं पौराणिक धरोहर को आज पुणः स्थापित किया गया है। इस जगत में वर्तमान में विराजमान इस धरती पर हर एक मनुष्य सौभाग्यशाली है जो इस क्षण का साक्षी बना रहे