काको: पिंजौरा पंचायत की पूर्व मुखिया की ग्राम नवादा में मनाई गई छठी पुण्यतिथि कई गणमान्य रहे मौजूद
Kako, Jehanabad | May 13, 2024 जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत के पूर्व मुखिया मालती देवी की ग्राम नवादा में छठी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शोक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें जिले के कई गणमान्यों के द्वारा दिवंगत आत्मा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया तथा उनके योगदानों को सराहा गया।