कहरा: विद्युत स्पर्शाघात से युवक झुलसा, सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत किया घोषित,घटना सदर थाना क्षेत्र के गौरवगढ़ का
Kahara, Saharsa | Jul 23, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के गौरवगढ़ का है। जहां शौच जाने के दौरान जमीन पर गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से विनोद कुमार नामक युवक झुलस गया। जिसे जख़्मी स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सदर में लोगों भीड़ जुटने लगी।