आरा: आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी साइड अप लाइन पर रेलवे ट्रैक पर गिरकर एक युवक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी साइड अप लाइन पर शनिवार के दोपहर रेलवे ट्रैक पर गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जीआरपी पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए अरशद अस्पताल लाया गया। वहीं सूचना पाकर घायल युवक के परिजन बिहार सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला गांव निवासी है।