एटा: चलती बाइक अनियंत्रित हो खाई में पलटी दो लोग हुए गंभीर घायल कोतवाली देहात क्षेत्र के गंज रोड गांव कठोली समीप का मामला।
Etah, Etah | May 21, 2024 जितेंद्र पुत्र रूपसिंह विजेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी उज्जैयपुर बाइक पर सवार होकर एटा से वापस गांव लौट रहे थे। तभी गांव कठोली समीप बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हुए। सूचना पर पहुंची परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया है।