लक्सर: लक्सर में गंगा और सोलानी का जलस्तर घटा, 50 गांव के लोग फिर भी आशंकित, प्रशासन अलर्ट
लक्सर में गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर घटने के बाद लक्सर में काफी राहत है। लेकिन नदी के आसपास बसे गांव के लोग खुद को अभी भी खतरे में महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि बारिश अब भले ही न हो, मगर बैराज से गंगा में पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसा होने पर उन्हें फिर से आपदा का सामना करना पड़ेगा।