हनुमानगढ़: कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ 45 दिन तक करेगी 'संग्राम', उपवास, नुक्कड़ सभा व धरना-प्रदर्शन का होगा कार्यक्रम
मनरेगा योजना का नाम बदलने और उसमें किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस 45 दिन तक सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस आंदोलन को 'मनरेगा बचाओ संग्रामÓ नाम दिया गया है। यह आंदोलन शनिवार, 10 जनवरी से शुरू हो गया जो 25 फरवरी तक 45 दिनों तक चलेगा।