सासाराम: चैत्र रामनवमी एवं मां ताराचंडी महोत्सव के तैयारी को लेकर तारा चंडी धाम में कमेटी के लोगों ने किया समीक्षा बैठक
चैत्र रामनवमी एवं मां ताराचंडी महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक ताराचंडी धाम परिसर में की गई। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसको लेकर कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी गई है। मां ताराचंडी धाम महोत्सव एवं चैत्र रामनवमी में लगने वाले मेले के लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। 13 अप्रैल को मां तारा चंडी धाम महोत्सव में कई नामचीन कलाकार भाग लेंगे।