आहोर: सारवाली मोड़ से थांवला जाने वाली रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से में डाला गया मलबा
Ahore, Jalor | Apr 22, 2025 कस्बे के निकटवर्ती सारवाली मोड़ से थांवला गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर 2023 के महीने में बीपर जाय तूफान से जगह-जगह रोड टूट गई थी।सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, मलबे के ढेर होने से रात्रि में हादसे की आशंका बनी हुई है।कई बार बाइक चालक फिसल जाते हैं। लेकिन प्रॉपर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।