सोनाहातु: आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की की अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई 26 को
आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता मांडर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की की अपील याचिका पर हाईकोर्ट में 26 अप्रैल को विस्तृत सुनवाई होगी। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने बंधु तिर्की को तीन साल की सजा सुनायी है। बंधु तिर्की ने सजा के खिलाफ अपील दायर की है।