इटारसी के न्यूयार्ड स्थित शासकीय टपरा स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक पास के कचरे में आग लग गई। आग की लपटों ने पास की दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें रखा सारा सामान जल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हो गए घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग बुझाई।