मुरैना नगर: मुरैना में शादी की रात ट्रैफिक जाम: बैरियर चौराहे से मुरैना गांव तक दूल्हे-बाराती फंसे, वीडियो वायरल
मुरैना शहर में बुधवार रात शादी समारोहों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई।बैरियर चौराहे से जौरा रोड स्थित मुरैना गांव तक लंबा जाम लग गया,जबकि दूसरी ओर कोर्ट तिराहे तक वाहन फंस गए।कई बारातें और दूल्हे भी जाम में अटके रहे। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहुंचकर एक-एक कर वाहनों को निकलवाया।जाम गुरुवार रात साढ़े 12 बजे तक खुल सका,जिसके वीडियो वायरल हो रहे है।