कटनी नगर: कुठला थाना पुलिस ने फैमिली ढाबा में सर्चिंग के दौरान दो युवकों से 5 किलो से ज्यादा गांजा किया जप्त।
कटनी शहर के कुठला थाना पुलिस ने फैमिली ढाबे से सर्चिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध स्थितियों पर पकड़ा। युवकों के पिट्ठू बैग से 5 किलो से ज्यादा गांजा किया जप्त कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे जी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवकों के ऊपर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।