रामपुर: श्रावण मास के दृष्टिगत सिविल लाइन क्षेत्र के पंजाबनगर स्थित शिवमन्दिर को जाने वाले मार्ग का डीएम ने निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Jul 17, 2024 डीएम अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ग्राम पंजाबनगर स्थित शिव मंदिर पहुँचे। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम पंजाब नगर स्थित शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। 22 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।