बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के दरगाह आला हजरत से जुम्मे की नमाज 2:30 बजे पढ़ने की अपील जारी हुई
कोतवाली थाना क्षेत्र के दरगाह आला हजरत से जारी हुई अपील। दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने जारी की एडवाइजरी। होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने के कारण जारी की गई एडवाइजरी। पूरे मामले में जानकारी देते हुए हाजी जावेद ने कहा की दरगाह प्रमुख ने मुसलमान भाइयों से अपील की है 2:30 बजे जुम्मे की नमाज़ पढ़े।