भट्टूकलां: भट्टूकलां के अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने के रोषस्वरुप किसानों ने दिया गेट पर धरना, जताया रोष
भट्टूकलां अनाज मंडी में सरसों फसल की दूसरे दिन भी सरकारी खरीद नहीं हुई।सरकारी खरीद नहीं होने के रोष स्वरूप किसानों ने अनाज मंडी के मुख्य गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बुधवार दोपहर तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।