गुण्डरदेही: शासकीय शाहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने लिया शपथ
शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने "मतदान के महत्व " पर अपने विचार अभिव्यक्त किए। निष्पक्ष चुनाव और बेहतर सरकार बनाने के लिए मतदाता को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये सब बताया गया साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने शपथ भी दिलाया गया।