पटना ग्रामीण: दलित संगठनों का भारत बंद :डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों की ओर से आज भारत बंद बुलाया गया है। इस बीच पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।