आज रविवार दोपहर 2 बजे दक्षिण पन्ना वनमण्डल के शाहनगर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सिद्ध स्थल बालाजी टिकरिया में अनुभूति नेचर कैंप के दूसरे शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसी के साथ दक्षिण पन्ना में आयोजित सभी अनुभूति नेचर कैंप्स का विधिवत समापन हुआ।कार्यक्रम में दक्षिण पन्ना वनमण्डल अधिकारी अनुपम शर्मा, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।