मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र की निवासी महिला ने लेखपाल पर अभद्रता का आरोप लगाया, डीएम से जांच की मांग की
क्षेत्र के ग्राम अहिरवा निवासी यशोदा देवी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से शिकायत की जिसमें आरोप लगाया की उनकी वर्षों पुरानी जगह है। जिसपर वह निर्माण कार्य कर रही थी। जिस को लेखपाल द्वारा रुकवा दिया गया। महिला ने लेखपाल पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। साथ ही डीएम से शिकायत कर मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।