पलवल: पलवल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन, डीसी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया शुभारंभ
Palwal, Palwal | Mar 11, 2025 पलवल जिले में शिवहर शिक्षा संस्कृति न्यास और हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी पंचकूला के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी पंचकूला के निदेशक धर्मदेव विद्यार्थी ने समारोह के अध्यक्षता की।