चायल: मोहम्मदपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक चायल रोड से मनौरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।