लाडपुरा: कोटा में मैरिज गार्डन में दो पक्षों के झगड़े के बाद चली गोलियां, एक युवक घायल, निजी अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | Dec 31, 2025 कोटा में मैरिज गार्डन में मंगलवार देर रात शादी समारोह में 2 पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में लंबे समय से आपसी विवाद है। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित 120 फीट रोड पर एक मैरिज गार्डन की है।