आज 10 फरवरी शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेवाराम अपने मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान एक भैंस नहर के तेज बहाव में आ गई। भैंस को बाहर निकालने के प्रयास में रेवाराम का पैर फिसल गया और वह पानी के साथ बह गए। घटना के बाद रेवाराम के भांजे अभिषेक ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टेमागांव चौकी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।