कांगड़ा: कांगड़ा के श्री बज्रेश्वरी मंदिर में शरद नवरात्रों के शुभारंभ पर उपायुक्त कांगड़ा और एसडीएम कांगड़ा ने विधिवत पूजा की
Kangra, Kangra | Oct 3, 2024 श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शरद नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। नवरात्रों के शुभअवसर पर आज (गुरुवार) काे सुबह साढ़े 11 बजे उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। शरद नवरात्रों के प्रथम दिन उपायुक्त कांगड़ा और एसडीएम कांगड़ा वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा पहुंचे।