पीलीभीत: धनाराघाट में पेंटून पुल हटने से लाखों की आबादी वाले क्षेत्र का तहसील व जिला मुख्यालय से टूट जाएगा संपर्क #jansamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी शारदा नदी की दुसरी साइड में बसी है। पहाड़ों पर बारिश होने की वजह से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी को लेकर शनिवार को पेंटून पुल हटाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जिससे लाखों की आबादी वाला क्षेत्र का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से टूट जाएगा और लोगों को अब 30 की जगह 130 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।