फतेहपुर: ठाकुर साहब के खेत मे धान लगाने से मना करने पर किशोरी सहित चार के साथ मारपीट, छेड़खानी का लगाया आरोप, डीघ गांव का मामला
बिंदकी के डीघ गांव में पड़ोसी के खेत मे धान लगाने से मना करने पर किशोरी सहित चार लोगो के साथ दबंग पड़ोसी ने मारपीट की। DM से गुहार,किशोरी की माने तो पड़ोसी की मेड से निकलने पर उसने उसे जमीन में गिरकर गलत हरकत करने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर मारपीट किया। मारपीट का विरोध करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किया। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नही की है